छात्रों की गूंज’ बना संवाद का मंच- देवेंद्र सिंह (दादू) इंदौर में गूंजी युवाओं की आवाज

0 281

रिपोर्ट- राकेश शर्मा

सीधी-मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं के जोश, ऊर्जा और लोकतांत्रिक भागीदारी का सशक्त मंच बना। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। युवाओं ने उत्साह के साथ अपनी बात रखी और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

 

उन्होंने कहा कि देश का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की महत्वपूर्ण आवाज है। शिक्षा, रोजगार, अवसर और अपने अधिकारों को लेकर युवाओं के सवालों को गंभीरता से सुना जाना जरूरी है। ‘छात्रों की गूंज’ ने छात्रों को अपनी बात रखने और नेतृत्व के साथ सीधे संवाद का अवसर दिया।

 

देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर भारी व्यवधान उत्पन्न करने के बावजूद इंदौर में लाखों की संख्या में युवाओं की एकजुटता और उत्साह ने यह स्पष्ट किया है कि नई पीढ़ी देश की दिशा और भविष्य को लेकर जागरूक है। युवाओं में विचार रखने, सवाल पूछने और सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ छात्रों का संवाद केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक भागीदारी को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे संवाद देश के युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति और अधिक सजग बनाने में सहायक होंगे।उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस के साथियों का तहेदिल से शुक्रिया भी अदा किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment