एसडीएम बजाग ने चांडा वनग्राम के हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पीएचसी का किया निरीक्षण

0 31

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

बजाग-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) बजाग द्वारा चांडा वनग्राम स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं पूर्णता तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। एसडीएम ने शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्पदंश की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए स्नेक वेनम (एंटी स्नेक वेनम) की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी स्वास्थ्य अमले को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment