मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सौंपा ज्ञापन

0 23

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपा।

 

इससे पहले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की जिला अध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उनके अनुसार अभी भी उन्हें निर्धारित 12 हजार रुपये का भुगतान नहीं मिल रहा है और मानदेय में विसंगतियां बनी हुई हैं।

 

विनीता द्विवेदी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर काम का दबाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय संबंधी विसंगतियों को दूर कर उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय दिलाए जाने की मांग की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment