खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में    शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

0 49

🟠👉उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कल्पना मिश्रा के मामले में सीधा जवाब देते हुए कहा है कि कोई कितना भी दबाव बना ले कोई कसर नहीं छोड़ेंगे हर हाल में होगी कार्यवाही।

🟠👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के76 वें जन्मदिवस पर मनाया गया देशभर में जश्न।

🔴👉यूपीआई चार्ज को लेकर दुकानों से हटने लगे QRकोड, दुकानदारों की ग्राहकों से दोटूक- पहले कैश ले आओ, फिर सामान ले जाओ।

🔴👉सीधी में पुलिस,अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया सेवा संकल्प अभियान के स्वैक्षिक रक्तदान।

🟠👉महंगी क्यों हो रही है रसोई की रानी? साल भर में दो गुनी हुई प्याज की कीमत। उठने लगे हैं बड़े सवाल।

🟠👉US सीनेट में ट्रंप के ‘टैरिफ हथियार’ को मंजूरी, भारत को चेतावनी-‘रूस से दोस्ती की कीमत चुकाने को रहो तैयार’, हम झुकेंगे नहीं जरूरी कदम उठाएंगे, भारत ने दिया करारा जवाब।

🟠👉होर्मुज-बाब अल मंदेब पर ताला! लेकिन भारत को मिला नया रास्ता, संकटमोचक बना ओमान।

🟠👉TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक,चुनाव आयोग बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, बंगाल उप-चुनाव से पहले फैसला।

🟠👉जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर,दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके।

🟠👉भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला।

🟠👉 सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते,दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले।

🟠👉मणिपुर के राहत कैंपों में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 25 संदिग्ध मौतों पर मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट।

🟠👉धरती से गायब हुई 12 लाख करोड़ टन बर्फ, तेजी से बढ़ रहा समुद्र का जलस्तर।

🟠👉2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई भुगतान पर चार्ज के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर, कैश पर लौटने की चेतावनी।

🟠👉बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव,15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध।

खेल समाचार

⛔👉🏏अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, अभिषेक शर्मा ने ठोंका शतक, 127 रन से तीसरा टी20 जीता भारत; 3-0 से सीरीज को किया अपने कब्जे में।

❤️‍🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment