सेवा संकल्प अभियान के तहत खितौला में भव्य आयोजन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लाभार्थियों से किया संवाद

0 81

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

दीप प्रज्वलन और महाआरती में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर के अंतर्गत शक्ति केंद्र रैपुरा के ग्राम पंचायत दुल्लोपुर के पोषक ग्राम खितौला में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के अवसर तथा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात गणेश पंडाल में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की बात कही।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मानिकपुर हीरेंद्र सिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, श्रीमती श्वेता जैन, वरिष्ठ नेता दयाल सिंह मरावी, उत्तम चंद असाटी, योगेंद्र टेकाम, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष संतोषी विश्वकर्मा, फूलचंद झारिया, मंडल मंत्री सम्मरू सिंह, कार्यालय मंत्री विश्वनाथ झारिया, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र झारिया, उजीनदास झारिया, देवेंद्र झारिया एवं रामसिंह सहित शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, भाजपा कार्यकर्ता , एवं अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment