खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं

0 49


🟠👉फिल्म हनुमान अंश ने 39वें दिन 222 करोड़ के ऊपर की करी कमाई। विदेशों में भी मचा रही धमाल।
🟠👉रीवा में धरना स्थल से मानवता को शर्मसार करने बाली आईं तस्वीरें, संवेदनाएं मरती हुई दिखाई दीं, न्याय के लिए धरने पर बैठे कल्पना के पिता को 15 वें दिन निर्जीव सामान की तरह उठाया गया। हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, प्रशासन की कार्यवाही पर जनता में भारी आक्रोश।
🔴👉रीवा अस्पताल में मीडिया पर बैन लगाने की बात को लेकर पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन। मौके पर पहुंचे एसपी , कलेक्टर ने कहा मीडिया पर कोई रोक नही लगा सकता।
🔴👉यूपीआई चार्ज पर सरकार ने क्लियर किया स्टैंड— फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं। 15 अक्टूबर से लगेगा चार्ज।
🔴👉भारत ने पाक-चीन सीमा आयोग को खारिज किया,कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा; पाकिस्तान अवैध कब्जा छोड़े।
🔴👉आईआईटी पलक्कड़ ने रक्त का थक्का जमने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए फ्लोरोसेंट सेंसर विकसित किया।
🔴👉रूस पर शिकंजा कसने वाला बिल अमेरिकी संसद से पास, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का खतरा।
🔴👉सरकार बोली- UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में नहीं लगाया,राहुल ने कहा था- इससे अमेरिका को फायदा होगा; फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका।
🔴👉मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद,लोग घरों में कैद, चार दिनों में हो चुकी कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या।
🔴👉अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज; भारत ने जताया कड़ा एतराज, पाकिस्तानी राजनयिक को भेजा सम्मन।
🔴👉? प्रधानमंत्री के साथ पढ़े असगर अली को जमीन वापस मिली,महाराष्ट्र के BJP विधायक ने कब्जा छोड़ा; 8 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर शिकायत की थी।
🔴👉प्रधानमंत्री नरेंद्र ?मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे आशीर्वाद के दिए।
🔴👉देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक।
🔴👉पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा आरक्षण, अधिकतम आयु सीमा में भी 3 साल की विशेष छूट।
🔴👉बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ में घिरे,उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड, यूपी के लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे।मध्य प्रदेश-राजस्थान में अलर्ट।
खेल समाचार
⛔👉🏏भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रही तीन T20 क्रिकेट मैचों की सीरीज का आज आखिरी मैच खेला जाएगा, भारत यह सीरीज 2-0 से पहले ही जीत चुका है।
⛔👉🏏आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे, ईशान किशन शीर्ष पर कायम।
❤️‍🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment