कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक 15 सितंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा गौशाला के पास पानी की ट्यूबवेल के समीप एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर
उo निo विवेक कुमार, उo निo अंकित कुमार ने पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अमन पुत्र भूरे, निवासी अहमदपुर निवाजपुर, थाना रोजा बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी फेंट से 12 बोर का तमंचा और जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, जुआ, आबकारी अधिनियम और मारपीट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल सुकान्त सागर शामिल रहे।