खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में      गुरुवार, 10 सितंबर 2026

0 68

🔴👉उज्जैन में बजरंगबली से हारा बुलडोजर, कई मशीनें हुई फ़ेल, कलयुग में हनुमान जी को धरती का प्रत्यक्ष देवता ऐसे ही नहीं कहा जाता, समय-समय पर हो रहा है यह सिद्ध।उमड़ रहा आस्था और भक्ति का जन सैलाब। शासन प्रशासन के छूटे पसीने। सड़क चौड़ीकरण को लेकर हनुमान जी को हटाया जा रहा था।

🔴👉सीधी के मझौली में धरना प्रदर्शन पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

बवाल, रीवा संजय गांधी अस्पताल में वार्ड में घुसकर मरीज के अटेंडरों ने चिकित्सक को पीटा।

🟠👉जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार,चीन में बनी पिस्तौल और 16 राउंड गोलियां बरामद; आतंकियों को हथियार दिलाने का काम करता था।

🟠👉सुप्रीम कोर्ट में दलील-राहुल गांधी VVIP नहीं, जल्द सुनवाई हो,CJI सूर्यकांत बोले- पहले सुनवाई चाहिए तो अर्जी दाखिल करें, हमारे सामने सब मामले बराबर।

🟠👉भारत ने नेपाल भेजी 130 टन राहत सामग्री, 54 एक्सपर्ट भी रवाना।

🟠👉बांग्लादेश में ‘चीनी टैंक’ बना मौत का ताबूत, अचानक ब्लास्ट से सैनिकों की मौत।

🟠👉एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन,फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा।

🟠👉मराठा आरक्षण पर बढ़ा तनाव, जरांगे की मांगों पर फडणवीस ने साफ किया सरकार का रुख, संवैधानिक दायरे में ही मिलेगा आरक्षण|

🟠👉केजरीवाल को फिर AAP की कमान; चौथी बार राष्ट्रीय संयोजक।

🟠👉शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली,कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे।

🟠👉नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला,उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी।

🟠👉 मध्य प्रदेश में थमी बारिश, बिहार में 8 नदियां उफान पर, 14 जिलों में बाढ़,यूपी के 3 जिलों में स्कूल बंद, उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड।

खेल समाचार

⛔👉🏏महिला एशिया कप क्रिकेट में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा।

⛔👉🏏ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के लिए भारत-ए टीम घोषित, मल्टी-डे में देवदत्त पडिक्कल और वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान।

❤️‍🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment