नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।

0 38

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी।

 

बुधवार को मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय मिशाल उर्फ विशाल, निवासी हरैवा, थाना जलालाबाद को नखासे तिराहे के पास से करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment