शाहजहांपुर में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित

0 41

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में जांच अधिकारी दरोगा को निलंबित कर दिया गया।

 

बताया गया कि कस्बे की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने करीब 10 दिन पहले अशोक शर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। बाद में अदालत में दिए बयान में युवती ने आरोपी के बेटे का नाम भी लिया और दुराचार किए जाने की बात कही।

 

आरोप है कि इसी मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के लिए जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने दो लाख रुपये की मांग की। आरोपी की पत्नी ने कथित तौर पर रिश्वत मांगने की बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

 

मंगलवार को महिला ने एसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात कर शिकायत की और मोबाइल रिकॉर्डिंग सुनाई। एसपी ने मामले की जांच सीओ प्रवीण मलिक से कराई।

 

जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसआई महेंद्र प्रताप सिंह को मंगलवार रात ही निलंबित कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment