माय भारत केन्द्र के युवा अधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जहानाबाद ! माय भारत केन्द्र जहानाबाद, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया! आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनकी नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्र स्तरीय विकसित भारत यंग लिडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है! इस दौरान उन्होंने बताया कि यह पहल भारत के युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! इस पहल के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, रचनात्मक एवं नवाचार आधारित सोच , संवाद एवं विचार- विमर्श की क्षमता, के साथ समाजिक एवं राष्ट्रीय उत्तरदायित्व की भावना तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है! इस दौरान देश भर के युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा! युवा अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत यंग लिडर्स डायलॉग की प्रक्रिया में किव्जy प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है! जहां अधिक से अधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय पहल से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है! इस अवसर पर लेखा अधिकारी राजेश कुमार,सिंधी मोची,विरकुवर समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार