उपेन्द्र प्रसाद के निधन की घटना सुनकर मातमपुर्सी में डहरपुर पहुंचे भाजपा नेता, अवधेश शर्मा 

0 48

घोसी (जहानाबाद) शाहपुर पंचायत के पुर्व पंचायत समिति सदस्य रहे उपेन्द्र प्रसाद के असामायिक निधन की घटना को सुनकर मातमपुर्सी में डहरपुर गांव पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा विदीत हो की कुछ दिन पहले अपने गांव में बिजली की चपेट में आने के कारण उनकी मौत घटनास्थल पर ही हों गई थी! पुर्व समिति सदस्य अपने पिछे एक पुत्र विवेकानंद प्रसाद को छोड़ गए है! इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने बताया कि उपेन्द्र प्रसाद एक कुशल समाजिक कार्यकर्ता के साथ समाज में एक भाईचारे के संदेश के प्रति उनका समर्पण भाव था! और समाजिक व व्यावहारिक जीवन में मेरा व्यक्तिगत रूप से वे हमारे परिवार के एक सदस्य की तरह थें ! उनके असामायिक निधन से मै काफी आहत हूं! और गांव समाज के लिए यह अपुरणीय क्षति है ! जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती हैं! इस दौरान उन्होंने ललन शर्मा एवं बवन शर्मा के चाची की निधन की सुचना पाकर नंदना गांव पहुंचे जहां उन्होंने ललन शर्मा को दुःख की घड़ी में धैर्य धारण रखने की बात कही! पिछले दिनों इस्लाम पुर की ओर से आ रही एक बस ने एक अठारह वर्षीय वाईक सवार छात्र की बस एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी! इस घटना को लेकर पिड़ित परिवार को सांत्वना देने केवाली बीरूपुर गांव पहुंचे! इस दौरान उन्होंने पिड़ित परिवार को दुःख की घड़ी में वे हरसंभव मदद करने के साथ धैर्य धारण रखने की बात कही! यहां बता दें कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में कहीं दुर्घटना हो तो पिड़ित परिवार के साथ सदैव मदद के लिए पहले पहुंचने वाले भाजपा नेता अवधेश शर्मा हैं! उनके इस नेक काम की चर्चा क्षेत्र में लोग करते नजर आए दिन आ रहें हैं!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment