बैंक आफ इंडिया ने मनाया स्थापना का 121वां दिवस

0 43

रिपोर्ट➖ राकेश शर्मा

 

सीधी-बैंक आफ इंडिया शाखा सीधी ने बैंक के 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शिक्षकों , कर्मचारयो, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान करके मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट श्री एल. पी. द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ सीधी, अध्यक्षता श्री विजय सिंह परिहार पूर्व प्रदेशाध्यक्ष म.प्र.शिक्षक संघ विशिष्ट अतिथि श्री विनय मिश्र बैंक शाखा के संरक्षक श्री इन्द्रसेन त्रिपाठी सेवा निवृत्त बी.ई.ओ. राष्ट्र पति से सम्मानित श्री शैलेन्द्र सिंह बालेन्दु राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री सतीश कुमार पांडेय , श्री राकेश द्विवेदी, वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षक श्री शास्त्री प्रसाद मिश्र , श्री पदुमनाथ द्विवेदी, श्री रामकृष्ण तिवारी, श्री राम जी शुक्ला ज़िला सचिव श्री सुरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष म.प्र. शि.सं .सोनवर्षा संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक खैरा, सोनवर्षा प्रभारी प्रधानाध्यापक महुगढ़, सजहां, कुड़ैनिया शिक्षक श्री गिरजेश सिंह, श्री मुकेश सेन शिक्षिका बबिता माझी ,सुश्री आकांक्षा तिवारी जाने माने साहित्य प्रेमी व समाजसेवी शिवकुमार “शिव” पसु चिकित्सक सुश्री श्रेया सिंह , युवा साहित्यकार रोहित पाण्डेय पूर्व सरपंच श्री जालिम सिंह आदि बड़ी संख्या लोगों की उप में. तथा शाखा प्रबंधक श्री कुलदीप राय व बैकीय परिवार के आयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणापाणि सरस्वती जी को दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह/ शाल श्रीफल,डायरी देकर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण में शाखा प्रबंधक ने सभी का स्वागत करते हुए अपने बैंक के 120 साल के सफर पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए। ग्राहक परिवार की ओर से सतीश पांडेय शिक्षक कुड़ैनिया ने सभी का स्वागत करते हुए बैंक आफ इंडिया के कार्य व्यवहारो की सराहना किये व अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां होम लोन व होम लोन टाप अप सबसे सस्ता, किसान क्रेडिट कार्ड में भूमि का अधिकतम रेशियों पर व अन्य लोन बड़े ही सरल व सहज ढंग से प्रदान किया जाता है। साथ ही कर्मचारी के शैलरी एकाउंट पर मुफ्त में 50 लाख का बीमा होता है। अतः यहां जुड़ने से अच्छी सेवा व अन्य लाभ है।

 

सम्मानित शिक्षकों में से वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शास्त्री प्रसाद मिश्र ने कहा हमें नकरात्मक को त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ सदैव आगे बढ़ना चाहिए यही सफलता का मूल मंत्र है। शिक्षक श्री बालेन्दु ने कहा हमने जो आप लोगों से जो सीखा उसी को अपने शाला में किया। उसी का इनाम आपके सामने है। जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ सीधी ने अपना विचार साझा करते हुए कहे कि हमें अपने को व अपने शाला को अंदर व बाहर दोनों से मजबूत करना होगा तभी सफलता हमारी कदम चूमेगी। विशिष्ट अतिथि DPC सीधी ने कहा कि यह वर्ष सीधी के लिए गौरव व ऐतिहासिक है।संभाग का अकेला जिला राष्ट्र व राज्य स्तर पर 4 जगह फतेह करना सीधी के काबिलियत को दर्शाता है।

 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिक्षक संघ म.प्र. ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि जिन महान शिक्षकों ने राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार हासिल किये हैं। यह एक दिन की मेहनत नहीं है बल्कि वर्षो की तपस्या है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक के द्वारा नि: स्वार्थ विद्वानों का सम्मान करना प्रसंशनीय है। जो बैंक सदा गरीब अमीर की दूरी को पाटकर समभाव से व्यवहार करता हो वहां जुड़ना चाहिए। सभा का समापन सहायक प्रबंधक श्री अभय गुप्ता जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आकांक्षा तिवारी ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment