राजा़ टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स की ग्रैंड ओपनिंग, 10 साल पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन

0 41

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। राज़ा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स के 10 वर्ष पूरे होने पर रविवार को छोटी रेलवे स्टेशन रोड जलालनगर में ग्रैंड ओपनिंग का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के ओनर मोहम्मद खालिद अहमद अत्तरी ने अपनी मां के हाथों फीता कटवाकर रिनोवेशन के बाद प्रतिष्ठान का शुभारंभ कराया।

 

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टनर और लोग मौजूद रहे। खालिद अहमद अत्तरी ने बताया कि राज़ा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स पिछले 10 वर्षों से यात्रियों को हज, उमरा और बगदाद शरीफ की यात्रा के लिए सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 26 जिलों में उनका नेटवर्क और शाखाएं हैं।

 

उन्होंने कहा कि ग्रैंड ओपनिंग के दौरान बाहर से आए पार्टनर्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। संस्था की ओर से ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कम से लेकर अधिक कीमत तक के विभिन्न पैकेज उपलब्ध कराए जाते हैं।

 

खालिद अहमद ने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रतिष्ठान को लेकर किसी ग्राहक की शिकायत नहीं मिली है। यही उनके काम की सबसे बड़ी खासियत है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment