सीधी में लगातार बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, विधायक रीति पाठक ने प्रभावित वार्डों का किया निरीक्षण

0 235

सूखा नदी और हिरण नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास की बस्तियों में पहुंचा पानी, विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर जानी समस्याएं

 

सीधी। विगत दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सूखा नदी एवं हिरण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास स्थित बस्तियों में भी पानी पहुंचने की स्थिति बनी है। स्थिति की जानकारी लेने के लिए सीधी विधायक रीति पाठक ने आज नगर के संबंधित वार्डों में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक रीति पाठक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर जलभराव, आवागमन तथा अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में चर्चा की।

 

विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लगातार बारिश के बीच नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विधायक ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment