राहुल गांधी के खिलाफ FIR भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण: ज्ञान सिंह

खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर कार्रवाई के बजाय राहुल गांधी पर मुकदमा, भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा समर्थित संगठनों द्वारा सभा स्थल का शुद्धिकरण अनुष्ठान किए जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, तो उत्तराखंड पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी। कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया राजनीतिक षड्यंत्र और सत्ता के दुरुपयोग करार दिया।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR तत्काल वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी सभा के बाद सभा स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसी जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाई तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।
ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए था कि वह खड़गे जी की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती, लेकिन उल्टा राहुल गांधी जी के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी गई। यह कार्रवाई भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता और राजनीतिक दुर्भावना का स्पष्ट प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को FIR और पुलिस कार्रवाई के जरिए दबाने की कोशिश लोकतंत्र में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने या दबने वाले नहीं हैं और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर संघर्ष और अधिक मजबूती से जारी रहेगा।
दोषियों पर कार्रवाई और FIR वापस लेने की मांग
*विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मांग की कि*
राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित रूप से शुद्धिकरण करने वाले भाजपा समर्थित संगठनों के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
घटना की निष्पक्ष जांच कर जातिवादी एवं दलित विरोधी मानसिकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
भाजपा सरकार पुलिस और सरकारी तंत्र का राजनीतिक दमन के लिए इस्तेमाल करना बंद करे।
दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के सम्मान तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR की नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, दलित सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। जिला कांग्रेस ने ऐलान किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन राज्य और जिला स्तर पर आगे भी जारी रहेगा।
*उपस्थिति*
विनोद मिश्रा, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री , दिनेश पाठक, नवीन सिंह, कुमुदिनी सिंह, करुण सिंह, नवीन सिंह, जय सिंह, आकाश सिंह, हरिहर सोनी,दया वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह ओमकार करचुली अरविंद सिंह रोशन, विवेक सिंह दीपू , राणा प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी, लालवेंद्र सिंह, शशिकला द्विवेदी,शीला साकेत, मेनका सिंह,रनशेर अली, अरुण सिंह, कृतिमा सिंह, सुनील सिंह, पंकज सिंह,प्रियंका सिंह, गौरी साकेत रेखा सिंह, तारा सिंह, सुनीता मिश्रा, के. डी. सिंह, दिग्विजय सिंह, जान आलम, सानेंद्र सिंह, मोहम्मद बिलाल, रमेश सेन सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।