ग्रामोद्योग से राष्ट्रोदय”: स्वावलंबी भारत अभियान की प्रदेश कार्यशाला संपन्न*श

0 57

डिण्डौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने साझा किया जैविक कृषि और गौ-सेवा का मॉडल

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

डिण्डौरी –

स्वाबलम्बी भारत अभियान

आज दिनाँक 30/8/26 को समाज सेवा न्यास भोपाल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वावलम्बी भारत अभियान के अन्तर्गत “ग्रामोद्योग से राष्ट्रोदय” प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मे भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री माननीय गजेंद्र सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 

इस कार्यशाला में डिण्डौरी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष, नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू ने अपने कार्यों को साझा किया।

 

श्री साहू ने बताया कि कैसे डिण्डौरी जैसे आदिवासी बहुल जिले में जैविक खेती, देशी गौ-पालन, गोबर-गौमूत्र से जैविक खाद व कीटनाशक निर्माण और गौ-आधारित कुटीर उद्योगों के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उनके द्वारा नर्मदांचल क्षेत्र में चलाए जा रहे गौ-सेवा और स्वावलंबी कृषि के प्रयासों को मंच पर सराहा गया।

 

भारत के गाँव जितने स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर होंगे हमारा देश आर्थिक दृष्टि से उतना ही सम्पन्न होगा । इस दृष्टि से ग्रामीण कुटीर, सूक्ष्म व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ।

 

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल जी, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सह सङ्गठन मन्त्री श्री गजेन्द्र सिंह जी, स्वदेशी जागरण मंच के दीपक शर्मा जी, प्रान्त कार्यवाह श्री हेमन्त सेठिया जी, क्षेत्रीय संगठन मन्त्री केशव दुबोलिया जी, भारतीय किसान संघ के संगठन मन्त्री श्री महेश चौधरी जी, योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र शर्मा जी, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा जी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ जी सहित स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, भारतीय किसान संघ, सहकार भारती, कल्याण आश्रम सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी व प्रदेश में सूक्ष्म उद्योगों में अपनी पहचान बनाकर लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग के प्रबन्धक उपस्थित थे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment