बंजारी गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी गांव में जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मौके पर भारी प्रशासनिक अमला और पुलिस बल तैनात रहा।
कार्रवाई के दौरान एक एसडीएम, 7 तहसीलदार, करीब 35 पटवारी, डीएसपी सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
वहीं, कार्रवाई से प्रभावित गरीब परिवार ने प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा और परेशानी रखी। परिवार ने अपनी स्थिति बताते हुए न्याय की गुहार लगाई।