रक्षाबंधन पर बहनों ने तनवीर खान को बांधी राखी, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

0 43

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जनाब तनवीर खान के मोहल्ला महमंद जलाल नगर स्थित आवास पर पहुंचीं बहनों ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

 

इसके बाद तनवीर खान ने महानगर शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन जलाल नगर, एमन जई जलालनगर, तिलहर जई, मदरा खेल और बजरिया लाला तेली सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

तनवीर खान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और सौहार्द लेकर आए।

 

इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment