भाजपा से सवर्ण समाज की नाराजगी! UGC के मुद्दे पर उठी आवाज

0 119

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी

सीधी। सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच आरक्षण, एसटी-एससी एक्ट और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से जुड़े मुद्दों को लेकर असंतोष लगातार सामने आ रहा है। समाज की ओर से मांग की जा रही है कि सरकार इन विषयों पर स्पष्ट नीति बनाकर सभी वर्गों के हितों का संतुलन सुनिश्चित करे।

आंदोलनकारियों का कहना है कि UGC के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका आरोप है कि लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों पर सरकार की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

सामाजिक संगठनों ने कहा कि भाजपा को सवर्ण समाज की भावनाओं को समझते हुए उनकी मांगों पर ठोस पहल करनी चाहिए। वहीं, आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

मुख्य मांगों में UGC से जुड़े सुधार, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और एसटी-एससी एक्ट में आवश्यक सुधार शामिल हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment