सब्जी मंडी से चोरी बाइक 8 दिन में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0 522

सीधी। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनीष कुमार गुप्ता निवासी सजन्हवा के कब्जे से हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP53 MF 3343 बरामद की है।

14 अगस्त को सब्जी मंडी जोरौधा से हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, सुरेन्द्र जायसवाल निवासी बगैहा 14 अगस्त को सब्जी बेचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी जोरौधा पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को दिनेश सिंह चौहान की दुकान के पास खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। मामले की रिपोर्ट 16 अगस्त को थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बाइक और आरोपी की तलाश शुरू की। उपलब्ध जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मनीष कुमार गुप्ता की पतासाजी की। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, ASI राजमणि रजक, प्रधान आरक्षक बालेन्द्र, आरक्षक प्रखर एवं आरक्षक सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment