खबरें देश दुनिया की सुबह सवेरे समाचार दर्शन में 

0 64

शुक्रवार 21- अगस्त2026

🔴👉टेंशन➖ टीईटी ( टेट )की परीक्षा को लेकर शिक्षकों का बढ़ रहा टेंशन, सिस्टम से भारी नाराजगी। 21 अगस्त से होंगे आवेदन।

🔴👉सस्पेंड➖सस्पेंड करो कानूनगो को, तहसीलदार को, लेखपाल को सबको सस्पेंड करो जो रास्ता नहीं दे पा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी के साथ आदेश।

🔵👉पानी की कमी➖अमित शाह बोले- ब्रह्मपुत्र, कावेरी और गोदावरी को जोड़ने से भारत में अगले 100 वर्षों तक पानी की नहीं होगी कमी।

🔵👉एक्शन➖जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन- सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बनाई, इसमें रिटायर्ड जज, CBI-पुलिस के पूर्व अफसर; पैलेटगन चलाने और महिलाओं से बदसलूकी के आरोप।

⛔👉ज्वालंत सवाल➖ जेन जी के बाद अब जेन अल्फा भी अपनी आवाज बुलंद कर रही है। देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चे सड़क पर उतरकर शिक्षक, सुरक्षित स्कूल, सड़क, बिजली-पानी और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि कई जगह बच्चों के दबाव के बाद प्रशासन को कार्रवाई भी करनी पड़ी।

⛔👉आग उगलता सवाल➖हाल के दिनों में झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र की कई जगहों से स्कूली बच्चों के प्रदर्शन सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेन अल्फा कौन हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में इन बच्चों को प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इन प्रदर्शनों का क्या असर हो रहा है?

🔵👉चीनी सस्ती➖चीनी सस्ती हो सकती है, आयात टैक्स फ्री हुआ, दो महीने में 40% महंगी, अभी एक किलो का दाम करीब 55 रुपए, ईरान जंग का असर।

🔵👉राहुल गांधी➖ ‘छात्र अब अपनी बात कहने के लिए आगे आ रहे हैं, इसे रोका नहीं जा सकता’, राहुल गांधी का केंद्र पर सीधा प्रहार।

🔵👉 शिक्षक की क्रूरता➖ विशाखापट्टनम में शिक्षक की क्रूरता, होमवर्क नहीं करने पर छह साल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, अस्पताल में हुई मौत।

🔵👉नए राष्ट्रपति➖बांग्लादेश को नया राष्ट्रपति मिला, BNP के फखरुल जीते।

🔵👉डील➖इंडियन ऑयल की अल्जीरिया की कंपनी सोनाट्रेक से LPG डील, 2027 से हर महीने 55,000 टन गैस मिलेगी, खाड़ी देशों पर निर्भरता कम होगी।

❤आप सभी जनों का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment