डाॅ मुन्नालाल देवदास सर्व समाज समन्वय महासभा सामाजिक लोकतंत्र के जिला संरक्षक मनोनीत

– सर्व समाज समन्वय महासभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
– गरियाबंद जिले में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग
सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह प्रांताध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ संजीव कर्मकार वशिष्ठ जी और आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय गरियाबंद में संपन्न हुआ।
इस शपय ग्रहण समारोह में सर्व समाज समन्वय महासभा सामाजिक लोकतंत्र छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला संरक्षक के रूप में राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक डाॅ मुन्नालाल देवदास और सभी पदाधिकाररियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में प्रांताध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ संजीव कर्मकार वशिष्ठ ने सामाजिक एकता, सामाजिक लोकतंत्र, शिक्षा, क्षेत्रीय विकास और सर्व समाज के सर्वागीण विकास की विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने आगे कहा कि महासभा का मूल उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर सर्व समाज के हित में कार्य करना और प्रत्येक समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना है।
आगे कहा कि समाज द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि भी जनता के बीच रहकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करेंगे तो सर्व समाज का सर्वागीण विकास निश्चित होगा । इसी कड़ी में आमंत्रित अतिथियों, वक्ताओं और सर्व समाज समन्वय महासभा जिला संरक्षक डाॅ मुन्नालाल देवदास और अध्यक्ष केसर कुमार निर्मलकर ने भी महासभा के जनहित कार्यों पर प्रकाश डाला ।
– गरियाबंद जिले में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग
शपथ ग्रहण के बाद सर्व समाज समन्वय महासभा ने गरियाबंद जिले में शासकीय आवासीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा तथा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विकास होगा। युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
– सर्व समाज समन्वय महासभा जिला कार्यकारिणी
सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ की जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सामूहिक पदभार ग्रहण कराया गया। जिसमें प्रमुख है –
– संरक्षक — डॉ. मुन्नालाल देवदास
– जिला अध्यक्ष — श्री केशर कुमार निर्मलकर
– जिला संयोजक — डॉ. बोधन लाल कांशी
– उपाध्यक्ष — श्री मोतीराम निषाद
– उपाध्यक्ष — श्री फिरंगी राम पटेल
– उपाध्यक्ष — श्री संदीप पांडेय
– उपाध्यक्ष — श्री कुलेश्वर सिन्हा
– उपाध्यक्ष — श्री देवलाल मरकार
– जिला सचिव — श्री डोमार साहू
– कोषाध्यक्ष — श्री छबिसिंह ठाकुर
– मीडिया सचिव — श्री नागेश्वर मोरे
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रताप महंती , जिला सचिव संस्कृति विभाग सुरेंद्र मानिकपुरी,नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय व्यवस्थापक सत्यप्रकाश मानिकपुरी, अशोक शर्मा, मोहनलाल साहू, नोहर सिंह वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।