डिंडौरी जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा, बच्चों का हो रहा सर्वांगीण विकास

0 213

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

डिंडोरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के निर्देशन में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान के अंतर्गत बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) प्रदान की जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न रोचक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण विधियों के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान, रंगों की पहचान, भाषा विकास तथा बौद्धिक कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दे रही हैं।

 

इसी क्रम में परियोजना डिंडोरी के बरबसपुर रैयत, सालीवाड़ा रैयत तथा परियोजना शहपुरा के वार्ड क्रमांक-2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को विविध शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में सीखने का अवसर दिया जा रहा है। इन गतिविधियों से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ रही है तथा उनकी प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार हो रही है।

 

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके। “पोषण भी, पढ़ाई भी” की यह पहल बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment