अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत में उगाई जा रही अवैध गांजे की फसल नष्ट, ₹50 हजार का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी
सीधी जिले के थाना अमिलिया पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से लगभग 5 किलोग्राम वजनी तीन हरे गांजे के पौधे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार बताई गई है, जप्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर. के. बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामनगर कला निवासी यदुनाथ यादव (51 वर्ष) अपने खेत में केले के पेड़ों के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर खेत से लगभग 8 फीट ऊंचाई वाले तीन हरे गांजे के पौधे बरामद किए। जप्त पौधों का कुल वजन करीब 5 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹50,000 आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. के. बैस, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि उग्रभान मिश्रा, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक राजभान प्रजापति एवं आरक्षक दीपेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।