बणावर की पहाड़ियां धार्मिक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत, अनुज प्रसाद निराला

जहानाबाद! राजद के वरिष्ठ नेता न
अनुज प्रसाद निराला ने जहानाबाद जिला सृजन दिवस और श्रावणी मेला को लेकर जिले सहित प्रदेश वासीयों को हार्दिक वधाई और अपनी शुभकामनाएं दी हैं! उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि आज हमारे जिले जहानाबाद का 40 वर्ष पुरा हों गया है ,जहां दरधा यमुना संगम स्थल पर बसा यह शहर अपनी एतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को अपनी गोद में समेटे हुए है! इस संगम स्थल पर माता मुंडेश्वरी मंदिर,गौरक्षणी धाम विराजमान हैं, जहां हजारों श्रद्धालुओं की मान्यताएं पुरी होती है! इस दौरान शुभ मुहूर्त में शादी विवाह का भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं! वहीं बणावर की पहाड़ियां जो हमारी धार्मिक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की एक समृद्धशाली केन्द्र हैं जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा शिदेशवर नाथ के दर्शन करने आते हैं! जहां प्रति वर्ष जिला प्रशासन और सुचना एवं जनसंपर्क विभाग, कला-संस्कृति युवा विभाग, पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वणावर महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है! यहां नागा अर्जुन,लोमस ऋषि गुफा जिसे सम्राट अशोक ने बौद्ध भिक्षुओं के ठहरने के लिए बनाया था जो देश विदेश के पर्यटकों के लिए यह एक बौद्ध धर्म दर्शन का केंद्र भी है! उन्होंने संदेश में लिखा है कि जिले के काको में पनीहास के तट पर श्री हरि विष्णु की एतिहासिक व पौराणिक मंदिर हैं जो सनातन संस्कृति का केंद्र है, यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रति दिन भगवान श्रीहरि नारायण से दर्शन करने आते हैं वहीं शुभ मुहूर्त में शादी विवाह का भी आयोजन किया जाता है! काको के पनीहास तट पर हजरत वीवी कमाल का मजार हैं! मान्यताओं के अनुसार यहां आज भी रुहानी शक्ति विराजमान हैं! यहां जो भी दुःख तकलीफ से पिडि़त व्यक्ति हज़रत वीवी कमाल के मजार पर चादर पोसी कर दिया दुआ मांगते हैं तो उनकी वो मांगी मुराद पूरी हो जाती हैं! इस दौरान जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष काको महोत्सव का आयोजन होता है! उन्होंने बताया कि घोसी मे फल्गु नदी के तट पर स्थित बाबा झारखंड नाथ माहादेव का एतिहासिक महत्व है जहां गंगा दशहरा, तीज त्यौहार के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं! वहीं हुलासगंज प्रखंड में अवस्थित गोपुरम जो हमारी सनातन संस्कृति धर्म दर्शन का एक शैक्षणिक व अध्यात्मिक केन्द्र हैं! जहां श्री हरि विष्णु के दर्शन कर लोग मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं! मान्यताओं के अनुसार यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं! वहीं मोदनगंज प्रखंड के चरुई में विराजमान मां काली की दिव्य दर्शन प्रतिमा जो अपनी अलौकिक शक्ति के लिए जानी जाती हैं! यहां सचे मन से मां की पुजा अर्चना कर रहें भक्तों को मनोकामना पूरी होती है! इस दौरान उन्होंने जहानाबाद जिले के धार्मिक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत से आम लोगों को परिचित कराया और जिला सृजन दिवस और श्रावणी मेला की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार