शाहजहाँपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से छह खाद्य नमूने लिए

0 90

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 विनीत कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

 

विभाग की टीम ने जलालाबाद स्थित एक आटा निर्माण इकाई से आटा, चावल और मैदा के तीन नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान इकाई में खाद्य पदार्थों के रखरखाव एवं साफ-सफाई में कमियां मिलने पर संचालक को सुधार संबंधी निर्देश दिए गए।

 

इसके अलावा कटरा रोड, बंडा क्षेत्र स्थित श्री लक्ष्मी नारायण ट्रेडर्स से आटा का एक नमूना लिया गया। वहीं बहादुरगंज, तिलहर स्थित एक मैदा एवं मैदा निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया गया, जहां कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी की गई।

 

खाद्य सुरक्षा टीम ने निगोही रोड, बरेली स्थित एआईएफ इंडस्ट्रीज से ऑनियन पाउडर और रस्क के एक-एक नमूने भी संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नमूने में अपमिश्रण या अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभु शंभु तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, श्रीनिवास कनोज, वी. वरुण कुमार, सौरभ सोनी, अजीत कुमार, मनोज कुमार एवं डॉ. विवेक कुमार वर्मा शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment