दतिया में कांग्रेस की जीत और बांकीपुर में भाजपा अध्यक्ष की हार, Gen Z के बदलते जनमत का संकेत-युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट➖ नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी-युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बोले— युवा अब नारों नहीं, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर कर रहा है मतदान।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तथा बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपनी सीट भी नहीं बचा पाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि यह परिणाम देश के युवाओं की जागरूकता और बदलते जनमत का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जेन-जी की सोच में आए बदलाव का असर अब चुनावी परिणामों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि देश का युवा अब पूरी तरह समझ चुका है और वो केवल वादों एवं नारों के आधार पर निर्णय नहीं ले रहा है। युवाओं ने अपने मत के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उन्हें रोजगार, शिक्षा, महंगाई और विकास जैसे वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहिए।उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव परिणाम ये दर्शाते हैं कि जनता, विशेषकर युवा वर्ग, अब जुमलेबाजी की राजनीति से आगे बढ़कर जवाबदेही और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी देश का युवा, विशेष रूप से Gen Z, लोकतंत्र को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा।