04 अगस्त को भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आयेंगे जहानाबाद, चैती पीपर के पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

0 30

 

 

जहानाबाद ! भाकपा-माले के जिला सचिव विजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए कहा कि भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव काॅमरेड दीपंकर भट्टाचार्य 04 अगस्त को जहानाबाद आयेंगे ! और इस दौरान वे चैती पीपर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे । विगत 04 जुलाई को चैती पीपर गाँव में विष्णु शर्मा अपने गुंडों को लेकर जनसंहार करने के नीयत से दिन के उजाले में चैती पीपर गाँव पर हमला कर पांच लोगों को गोली मार दिया था। उस हमला में अजय चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी और रेशमी देवी को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर भाकपा-माले लगातार आंदोलन चला रहा है। इस घटना मे सामंती ताकतों द्वारा दो गुटों का लड़ाई बताकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश चलाई गई। जिसको भाजपा-जदयू के राजनीतिक सफेदपोश लोग अपराधियों के पक्ष में मजबूती से खड़ा रहे और हर तरह से मदद भी किया है। इतना ही नहीं अपराध में शामिल और अपराधियों के गोली से मरने वाला धीरज शर्मा का केस में अजय चंद्रवंशी और विजय चंद्रवंशी को झूठे मुकदमा में फ़साने का काम किया है इसको लेकर भाकपा-माले लगातार आंदोलन चला कर भंडाफोड़ करने का काम किया है। भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देंगें और घटना की जानकारी लेंगे। भाकपा-माले के नेता कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे । कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य को जहानाबाद आने से चैती पीपर घटना के खिलाफ चल रहे आंदोलन को और ताकत मिलेगी । कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य चैती पीपर से लौटकर शाम 4:00 बजे जहानाबाद शहर के शालीमार रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे ।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment