सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासकीय महाविद्यालय करंजिया, आईटीआई बजाग एवं सड़क-सेतु निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले के करंजिया एवं बजाग क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय महाविद्यालय करंजिया का और आईटीआई बजाग में प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय डिगरसे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास तथा सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।