गरीबों को उजड़ना बंद करे सरकार, भाकपा माले 

0 36

 

 

जहानाबाद (मोदनगंज) भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य योगेन्द्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाकपा माले प्रखंड कमेटी मोदनगंज के आवाहन पर दिनांक 3 अगस्त 2026 अंचल कार्यालय मोदनगंज ग्राम धोबड़ी मौजा खाता 58 खेसरा नंबर 190 पर 35 भूमिहीन परिवार जो महादलित परिवार से आते हैं। उनके मकान खाली करवाने का लिखित सूचना अंचलाधिकारी द्वारा दिया गया है भाकपा माले इस कार्रवाई का विरोध करेगा और 3 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय मोदनगंज पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें गरीबों को इस बरसात के मौसम में मकान तोड़ने से रोका जाए! इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मकान 1997 में इंदिरा आवास योजना से निर्मित है और इसके उत्तर में साइड में पंचायती राज द्वारा पीसीसी ढलाई है, सरकार बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर गरीबों को मकान तोड़ना कहीं से भी उचित नहीं है। जिस जमीन लम्बे समय से इंदिरा आवास बनाकर रह रहे हैं उस जमीन पर्चा मिलना चाहिए था लेकिन सरकार घर तोड़ने का फरमान जारी किया है। सम्राट सरकार साफ गरीब विरोधी चेहरा दिखाई दे रहा है।जो जमीन सरकारी है ओ जमीन हमारी है। जिस जमीन पर हम बसे हैं वह जमीन हमारी है। आदि नारों के साथ भाकपा माले इसे जोरदार विरोध करते हुए आंचल कार्यालय मोदनगंज एकदिवसीय धरना का आयोजन किया है। इसमें हजारों हजार की संख्या में गांव गांव से जनता पहुंचेगी। माले नेता ने कहा कि जिला प्रशासन सभी गरीबों को मकान तोड़ने के बजाए पर्चा देने का गारंटी करे। अगर प्रशासन गरीब विरोधी फैसला वापस नहीं लेती है तो।भाकपा माले बुलडोजर को रोकेगा। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भाकपा माले मोदनगंज के गांव गांव में जनसंपर्क चलाया है! और नुक्कड़ सभा किया है!

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment