विकासखण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम 

0 37

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

बजाग-विकासखण्ड बजाग में जनपद पंचायत सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान द्वारा भारत माता का पूजन किया गया तत्पश्चात् स्वागत कार्यक्रम किया गया स्वागत के पश्चात् जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान जी द्वारा आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नवांकुर सखी कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा पर जानकारी देते हुए किये गये कार्यो की समीक्षा की गई

विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे जी ने CMCLDP प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CMCLDP के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व और सामुदायिक विकास के बहुत अवसर मिलेंगे साथ ही उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के गठन, उनके कार्यों और MPJAP App के उपयोग पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से समितियों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग, फोटो अपलोड और फीडबैक देना अब और आसान हो जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और आजीविका को जोड़ने के उद्देश्य से नर्सरी प्रबंधन विषय पर नाबार्ड संस्था के वालेंटियर श्री मोती सिंह सारीवान जी ने विशेष सत्र लिया। उन्होंने पौधों का चयन, नर्सरी लगाने की तकनीक, रखरखाव और उससे जुड़े रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों और युवाओं को नर्सरी को आय का स्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नशा मुक्ति और साइबर क्राइम जागरूकता पर रहा। इस विषय पर पुलिस विभाग से प्रभारी आरक्षक श्री टेक सिंह धुर्वे जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से न केवल स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज भी टूटता है। उन्होंने नशे से दूरी बनाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया और सतर्क रहने की सलाह दी।

बैठक के दौरान नवांकुर संस्था, मेंटर्स और प्रस्फुटन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment