खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 93

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार, 01 अगस्त 2026

🔴👉मां शिकंजे में➖ सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 दिन की नवजात बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डुबोकर हत्या करने पर मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।

⛔👉सीधी➖में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने सीधी समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में 1 अगस्त को गरज चमक के साथ मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है।

🔴👉अनूपपुर➖ जिले में भारी बारिश गरज चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात से सावधानी बरतने की भी सलाह जारी की गई है।

🔵👉मुआवजा➖सड़कों पर पशुओं से हादसे में मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए कानून में संशोधन करें।

🔵👉दर्द ➖PC में झलका कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवारवालों का दर्द, भावुक होते हुए बोले- खून से लाल थी खाकी वर्दी।

🔵👉आतंकी हमला ➖जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 1 की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल।

🔵👉उम्र कैद➖IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा।

🔵👉नया संदेश➖’मुझे और मेरी माता को गालियां दी गईं, लेकिन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं’… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया Video संदेश।

🔵👉बेटी का भी हक➖सुप्रीम कोर्ट का फैसला- पिता की मौत के बाद सरकारी नौकरी पर शादीशुदा बेटी का भी हक।

🔵👉बदलाव➖जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, लोकसभा में विधेयक पारित, देरी करने पर काटने होंगे कोर्ट के चक्कर।

🔵👉तोहफा ➖करोड़ों किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, 5 और सालों के लिए बढ़ी PM-किसान योजना, खातों में पहुंचेंगे ₹3.15 लाख करोड़।

🔵👉कहर➖असम में बाढ़ का क़हर जारी, चार ज़िलों में दो लाख लोग प्रभावित; मरने वालों की संख्या 80 हुई।

🔵👉 सन्यास➖अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास: इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, विराट कोहली ने शानदार करियर के लिए दी बधाई।

🔵👉दो वोटर आईडी➖एक व्यक्ति, दो वोटर आईडी! दिल्ली से यूपी-बिहार तक फर्जीवाड़े का खुलासा, एक्शन में चुनाव आयोग।

🔵👉निंदा➖’होर्मुज में जहाजों-नाविकों पर न हों हमले’, जयशंकर ने अराघची को चेताया; भारत ने की हमलों की कड़ी निंदा।

🔵👉नुकसान➖ भारतीय जनता पार्टी के सर्वे मे उत्तर प्रदेश में 52-67 सीटों का नुकसान,एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव।

खेल समाचार

🔵👉कॉमनवेल्थ गेम्स 2026➖जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई।

🔵👉कॉमनवेल्थ गेम 2026 ➖भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में; श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment