गुरु पूर्णिमा पर सपा कार्यालय में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई गई

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में महाराजा दक्ष प्रजापति के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा नेता अरविंद पाल, डॉ. शोएब खान मुन्ना, मिर्जा मुजफ्फर बेग, सुरजीत यादव, सुनील यादव, नाजिम पप्पू, अमित पांडे, अनिल कुमार भास्कर, इमरान खान, नरवीर पाल, शाहाब खान, नफीस अहमद, रानू खान, रोहित यादव, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद हसन, धर्मवीर यादव, मोहसिन खान, सुखबीर यादव, अनुज शुक्ला, दुर्गेश कुमार, तौसीफ हुसैन, पवन वर्मा, सरफराज, कौशल यादव, पासी राजकुमार रावत एडवोकेट, सतीश पासी, दुर्गेश कुमार यादव, बलविंदर यादव, पासी रमाकांत, श्लोक मौर्य तथा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।