बिलगड़ा बांध के दो गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले गए, निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव
डिंडोरी। बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना (बिलगड़ा बांध) के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही अधिक वर्षा के कारण जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बुधवार, 29 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे बांध के गेट क्रमांक 5 एवं 6 को 5-5 सेंटीमीटर तक खोल दिया गया।
बांध प्रबंधन द्वारा गेट खोले जाने के बाद जलाशय से नियंत्रित मात्रा में पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बांध के डाउनस्ट्रीम (निचले) क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश नहीं करने की अपील की है।
संबंधित विभाग द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा का सिलसिला जारी रहता है और जलस्तर में और वृद्धि होती है, तो आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त गेट भी खोले जा सकते हैं।