मेरा युवा भारत (जहानाबाद) के द्वारा नशा मुक्त युवा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया 

0 36

मोदनगंज ( जहानाबाद ) नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के दिशा निर्देशन में मोदनगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक जन जागरूकता एवं नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रचार प्रसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टेल पर रजिस्ट्रेशन कराने के साथ साथ आगामी 30 जुलाई 2026 को एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में मेरा युवा भारत जहानाबाद के द्वारा आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। साथ ही लोक संगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। यह प्रचार-प्रसार अभियान मेरा युवा भारत (MY Bharat) जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के मार्गदर्शन में विभूति जी, सौरभ कुमार एवं गोपाल जी द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा “स्वस्थ युवा • सशक्त भारत • विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा। आइए, हम सभी मिलकर “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को अपनाएँ और एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील युवाओं सहित जन-मानस से की गई !

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment