वित्त मंत्री एवं महापौर ने श्यामत गंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर। नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 05 स्थित श्यामत गंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना एवं महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नगर निगम के अनुसार, सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना शहर के समग्र विकास को गति देने और स्थानीय स्तर पर आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।