डिंडौरी में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, 15 हजार लोगों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश

0 103

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

 

 

डिंडौरी |

 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रविवार को डिंडौरी जिले में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न विद्यालयों, ग्रामों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला, नशामुक्ति शपथ, वाहन रैली, पोस्टर प्रदर्शन और पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

 

जिला मुख्यालय डिंडौरी में उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड से अवंती बाई चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा तक छात्र-छात्राओं ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर “नशामुक्त भारत” का संदेश दिया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

 

पुलिस विभाग के अनुसार जिलेभर में कुल 19 जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से लगभग 15 हजार नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया।

 

अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शिक्षा विभाग, माई भारत (NGO), नशा मुक्ति केंद्र, सामाजिक न्याय विभाग, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

 

जिला पुलिस डिंडौरी ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment