सीपीएम ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पुतले का दहन

घोसी (जहानाबाद) नगर पंचायत घोसी के अम्बेडकर चौक पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया! इस अवसर पर सीपीएम के बड़े नेता जगदीश प्रसाद ने कहा कि देश के अंदर में पिछले दिनों नीट पेपर लीक के सवाल पर चल रहे छात्रों और नौजवानों का आंदोलन के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बिहार राज्य कमेटी के निर्णय के आलोक में राज्य के पार्टी के सभी शाखाओ में धर्मेंद्र प्रधान भारत सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया है और यह संकल्प लिया गया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा सहित भारत के भ्रष्ट तानाशाह मोदी सरकार की विदाई तक अनवरत निर्णायक संघर्ष जारी रहेगी ! इस दौरान कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से मांग की गयी कि छात्रों और नौजवानों का एक छोटा सा डिमांड शिक्षा मंत्री का इस्तीफा यथाशीघ्र कराए, और शिक्षा को व्यवसाय बनाने से रोके , वहीं सभी को समान शिक्षा की व्यवस्था करें ताकि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय में नामांकन या किसी भी प्रकार का पेपर लीक पर रोक लगाया जाय! जवकी इस प्रतिरोध कार्रवाई में सी पी आई (एम)के शाखा अहियासा ,नारायण विगहा, मीरा बीघा और घोसी अंबेडकर चौक पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीएम के जिला सचिव कामरेड जगदीश प्रसाद ने किया कार्यक्रम में सीपीएम के कामरेड दिनेश प्रसाद कामरेड दिलीप कुमार वुधेश पासवान का. उपेंद्र दास कामरेड महेंद्र राम कामरेड इसराफिल कामरेड नंदलाल प्रसाद का. राम प्रवेश प्रसाद राजद के नेता नंदकिशोर प्रसाद वैज्ञानिक चेतना मंच के नेता अरुण कुमार अवधेश दास सीपीआई के कृष्ण देव प्रसाद जगदीश पासवान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार