कार्यशैली और अनियमितताओं पर कार्रवाई: कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा की अधीक्षक निलंबित

0 92

 

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

डिंडौरी,

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा की अधीक्षक श्रीमती रमा साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई संस्था के संचालन में अनियमितताओं और कार्यशैली को लेकर प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई।

 

जारी आदेश के अनुसार, कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा के प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में अधीक्षक श्रीमती रमा साहू की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाए जाने, संस्था में उनकी उपस्थिति कम रहने तथा संचालन संबंधी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। इस संबंध में पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की।

 

कलेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत जारी आदेश में श्रीमती रमा साहू का मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शहपुरा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

संस्था के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए प्राथमिक शिक्षक एवं अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास शहपुरा की अधीक्षक श्रीमती मीना मरावी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment