समाजसेवी सर्जन डॉ. केपी गुप्ता को चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप ने किया सम्मानित

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। समाजसेवी एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप की ओर से होटल रॉयल पन्ना में सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर डॉ. केपी गुप्ता ने चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप एवं सभी प्रियजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।