47 लाख रुपये कीमत के 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद, शाहजहांपुर पुलिस ने मालिकों को लौटाए

0 94

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस सेल,एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरूण, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए तकनीकी माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।

 

मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने खुशी जताते हुए शाहजहांपुर पुलिस की सराहना की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं। साथ ही साइबर अपराध की आशंका को देखते हुए संबंधित सिम को तत्काल बंद कराकर दोबारा जारी कराने की सलाह दी गई है।

 

पुलिस ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना दी जा सकती है। नागरिकों से यह भी अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment