डीएम ने आपदा राहत राशि का चार लाख का चेक लाभार्थी को सौंपा।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आपदा राहत मद से स्वीकृत ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक लाभार्थी रामदास को प्रदान किया गया। उनकी पत्नी स्वर्गीय कुसुमा देवी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर यह सहायता स्वीकृत हुई थी, लेकिन बैंक खाते के आईएफएससी कोड में त्रुटि के कारण राशि गुजरात स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में चली गई थी। जिला प्रशासन ने संबंधित बैंक से समन्वय कर राशि वापस प्राप्त कराई और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से चेक के जरिए भुगतान सुनिश्चित किया। चेक वितरण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।