आज नरवर में विधायक रमेश खटीक की जन चौपाल, मौके पर सुनी जाएंगी जनता की समस्याएं

0 79

📍 नरवर/शिवपुरी | संतोष शर्मा, संवाददाता

करेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश खटीक बुधवार 15 जुलाई 2026 को नरवर में अनुभागीय स्तर की जन चौपाल आयोजित करेंगे। यह जन चौपाल अंबेडकर भवन (सामुदायिक भवन, पेट्रोल पंप के सामने, शिवपुरी रोड) में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी।

जन चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीणजन अपनी समस्याएं सीधे विधायक एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विभागों के अनुविभागीय स्तर के अधिकारियों को पूर्व में ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का तत्काल एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह विधायक रमेश खटीक ने जनपद पंचायत करैरा में भी अनुभागीय स्तर की जन चौपाल आयोजित की थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण किया था।

विधायक रमेश खटीक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन चौपाल में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी व्यवस्था का लाभ उठाएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment