एक साल से फरार स्थायी वारंटी मनोज पचौरी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

संतोष शर्मा संवाददाता शिवपुरी
नरवर नगर के सीहोर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मनोज पचौरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सीहोर उपनिरीक्षक जूली तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 जुलाई 2026 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रकरण क्रमांक 3234/25 के स्थायी वारंटी मनोज पचौरी पुत्र कल्याण प्रसाद पचौरी, निवासी ग्राम सीहोर, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर के साथ सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेंद्र परिहार, हुकुम सिंह, अजय शाक्य, राजकुमार, सतेंद्र रावत तथा चालक राजकमल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।