नगर निगम में जन सुनवाई, 6 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

0 190

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं।

 

जन सुनवाई में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment