एस.एन.सिन्हा कॉलेज वारसलीगंज (नवादा) के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा एवं कॉलेज संस्थापक श्याम सुंदर सिंह जी के प्रतिमा का हुआ अनावरण*

0 186

नवादा ! एस.एन. सिन्हा कॉलेज वारसलीगंज (नवादा) के प्रांगण में संबंधित कॉलेज के संस्थापक श्याम सुंदर सिंह (पूर्व विधायक) एवं पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के प्रतिमा का अनावरण बिहार सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री सह विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति दिलीप कुमार केसरी जी

ने संयुक्त रूप से किया, जिसकी अध्यक्षता एवं आयोजन संबंधित प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद सिंह जी ने किया। इस दौरान स्थानीय विधायिका अनीता देवी पूर्व विधायक प्रदीप महतो एवं अरुणा देवी स्थानीय प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य, मगध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मंगलम सर राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, जिला महासचिव विनोद यादव, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी (प्र.अ.) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर छात्राओं के द्वारा स्वागतगान एवं वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया तदोपरान्त मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि द्वारा सबों की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण के उपरांत लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री संजय सिंह टाईगर ने कहा कि ऐसे दोनों महान विभूतियों सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी एवं श्याम सुंदर सिंह जी के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है,तभी जन जन तक शिक्षा की दीप जलेगी और बाबा साहब ने कहा भी था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा, इसलिए आज सभी विद्वतजन को मिलजुल कर शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं तभी समाज, प्रदेश तथा देश का चौहुमुखी विकास संभव है। वही माननीय कुलपति दिलीप कुमार केसरी जी ने कहा कि मैं इस महाविद्यालय में यथा शीघ्र स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करवाएंगे ,माननीय विधायक का अनीता देवी जी ने कहा कि संबंधित महाविद्यालय इस क्षेत्र की वह कोहिनूर है जिससे हजारों हजार बच्चे पढ़कर एक से बढ़कर एक पद को सुशोभित कर रहे हैं और स्नातकोत्तर ‌की पढ़ाई शुरू करने की सहमति पर उन्होंने माननीय मंत्री जी और कुलपति सर को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया, वही इस पुनीत कार्य के लिए प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद सिंह जी को अतिथियों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं भी दिए।वही। वही संबंधित प्रचार प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद सिंह जी ने माननीय मंत्री जी एवं कुलपति महोदय के साथ-साथ तमाम अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की चौमुखी विकास में हम पूरे महाविद्यालय परिवार के साथ तत्पर रहने की बात कही! और आपके द्वारा की गई घोषणा के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।

अनावरण कार्यक्रम समारोह में उपस्थित होने वालों में गमगध विश्वविद्यालय के कुलपति दिलीप कुमार केसरी, रजिस्टार मंगलम सर,माननीय स्थानीय विधायिका अनीता देवी, पूर्व विधायक प्रदीप महतो एवं अरुणा देवी,स्थानीय प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, एससी एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्र.अ.),राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, जिला महासचिव विनोद यादव, अनिल कुमार , प्रो. राजकुमार चौधरी,विपुल कुमार, सुरेंद्र यादव,समेत तमाम शिक्षक ,कर्मचारी, पदाधिकारी ,अतिथियों, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ के क ई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे !

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment