Breaking News

सिहावल पुलिस ने 1.254 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, ₹12,500 का मादक पदार्थ जब्त

0 143

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत सीधी जिले की सिहावल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.254 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,500 बताई गई है, बरामद कर जब्त किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, 03 जुलाई 2026 को चौकी सिहावल पुलिस टीम ग्राम बमुरी क्षेत्र में गश्त एवं अवैध मादक पदार्थों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुकपति पटेल, निवासी ग्राम घोपारी, सोन नदी पुल मार्ग स्थित बमुरी स्कूल के पास नीले रंग की पॉलीथिन में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.254 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, प्रधान आरक्षक अंजनी द्विवेदी, आरक्षक राहुल सिंह एवं विकास सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment