दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को जलालाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 107

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर, 4 जुलाई। जलालाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे सरैया मोड़ के पास से आकाश (28) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम करदौला, थाना जलालाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 307/2026 के तहत धारा 64(1)/333 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह तथा आरक्षी सनी कुमार शामिल रहे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment