शाहजहांपुर: एंबुलेंस ट्रक से टकराई, कांस्टेबल की मौत, डॉक्टर व चालक घायल

0 49

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार एक पशु चिकित्सक और चालक घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, देर रात फतेहगंज रोड पर शाहपुर नवदिया गांव के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल विकास सान्याल को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बताया गया है कि कांस्टेबल विकास सान्याल मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे और कटरा थाने में तैनात थे। हादसे में घायल पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्य सिंह और एंबुलेंस चालक अनिल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment